श्वेता तिवारी ने बेटी पलक संग किया बिजली बिजली गाने पर धमाकेदार डांस, हुवा वायरल
श्वेता तिवारी की उम्र भले ही 41 की हो चुकी है लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखते हुए यह बात बेमानी लगाती है कि वो 41 की हैं। श्वेता को देखकर कोई नहीं कहेगा कि उनकी इतनी बड़ी बेटी और एक बेटा है. श्वेता तिवारी ने जिस तरह से खुद को मेंटेन कर रखा है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट साझा करती रहती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने बेटी पलक तिवारी के साथ एक डांस वीडियो शेयर किया है।
Read Also – महज 500 रुपये कमाने वाली श्वेता तिवारी ऐसे बनी मशहूर अदाकारा, दिल जीत लिया सबका
गौरतलब है कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का पहला डेब्यू सॉन्ग ‘बिजली बिजली’ रिलीज हुआ है. इस वीडियो में पलक मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ नजर आई हैं. पलक तिवारी के इस डेब्यू सॉन्ग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कुछ दिन पहले ही रिलीज हुए गाने को एक हफ्ते में 21 मिलियन व्यूज आ गए हैं. ऐसे में श्वेता ने बेटी पलक के साथ ‘बिजली बिजली’ पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया है।
Read Also – टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बायोग्राफी, जानें उनके बारे में सबकुछ
वीडियो में दोनों गाने का हुक स्टेप करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में मां-बेटी जिस तरह से डांस कर रही हैं उसे देखने के बाद फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
Video – https://www.instagram.com/reel/CWA9yRwjL0d/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वायरल वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. लोग इस वीडियो को ‘क्यूट’ और ‘शानदार’ बता रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘बिजली बिजली हर जगह ट्रेंड कर रहा है’. तो एक ने लिखा है, ‘इसे कहते हैं डबल धमाल’. इस तरह के ढेरों कमेंट्स वीडियो पर आए हैं।




