मनोरंजन

एक्ट्रेस Rubina Dilaik हुई कोरोना से संक्रमित, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना कि चपेट में आते जा रहे हैं. वहीं अब बिग बॉस 14 की वीनर रुबीना दिलैक भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके साथ संपर्क में आए लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने का भी आग्रह किया है. रुबीना फिलहाल 17 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में है. बता दे कि रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- “मैं भी अब एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए एलिजिबल हो जाऊंगी.

READ ALSO – ‘इंडियन आइडल 12’ में नेहा कक्कर फ्लोरल सूट पहन देसी लुक में नजर आ रही, देखे PHOTOS

टेस्ट पॉजिटिव आया है. मैं 17 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में हूं, पिछले 5 से 7 दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपना टेस्ट करवाएं. रुबीना दिलैक के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की खबर के बाद उनके फैंस और दोस्त परेशान हो गए हैं. सभी रुबीना के पोस्ट पर उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. निक्की तंबोली ने लिखा- हे भगवान, अपना ध्यान रखो बेबी. अली गोनी, जो कि रुबीना को अपनी बहन मानते हैं, उन्होंने लिखा- या अल्लाह रहम, कृपया अपना ध्यान रखो रुबी. इसी तरह दृष्टि धामी, राहुल महाजन और अन्य हस्तियों ने भी रुबीना को जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं.

Image Credit Instagram

READ ALSO – कमांडो’ फेम एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटीन

रुबीना दिलैक के संक्रमित होने के बाद कोरोना का खतरा उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला पर भी मंडरा रहा है. फिलहाल, अभिनव शुक्ला की तरफ से उनकी हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है. अभिनव के फैंस यह उम्मीद जता रहे हैं कि एक्टर इस संक्रमण का शिकार न हों. बता दे कि फिलहाल रुबीना दिलैक ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास’ की में नजर आ रही हैं. उनके सौम्या वाले किरदार को उनके फैंस काफी लंबे समय से मिस कर रहे थे. बिग बॉस 14 विजेता बनने के बाद रुबीना ने एक बार फिर शो में वापसी की. इसके अलावा रुबीना का पहला म्यूजिक वीडियो मरजानियां रिलीज हुआ था. इस गाने में उनके साथ अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे. इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया थी.

Related Articles

Back to top button