13 June 2020 – इन 8 राशियों के जातक के दिन आज हैं ख़ास, जानिए आज का राशिफल
मेष: दिन अच्छा रहेगा। संतानपक्ष से तनाव हो सकता है। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका कोई नया दोस्त बन सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी।
वृष: दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है। कुछ नई चीजों के प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों और परिचितों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी दोस्त से भी कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को जल्द हीरोजगार मिलने की संभावना है।
मिथुन: आज प्रेम प्रस्ताव आज सफल होंगे। आपका जीवनसाथी आज आपको कुछ अच्छी खबर देगा। पिछली मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे।
कर्क: दिन सामान्य रहेगा। आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आपको आज थोड़ा संभलकर आगे बढ़ना होगा। ज्यादा जल्दबाजी किसी परेशानी का कारण बन सकती है।
सिंह: दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपकी बातों को आज तवज्जो दी जाएगी। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा।
कन्या: कुछ नए बदलाव करने का दिन है। कुछ लोग जॉब को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठ लोगों से भी मार्गदर्शन मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी।
तुला: कुछ खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के लिए चीजें आपके पक्ष में आ सकती हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। आपको ध्यान से काम करना होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे।
वृश्चिक: आपका दिन बढ़िया रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी।
धनु: लोगों से सराहना और सहयोग मिलने के संकेत हैं। प्रोफेशनल फ्रंट पर बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंध बहुत मधुर रहेंगे, कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। नौकरीपेशा वाले लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे।
मकर: काम में फोकस की कमी रहेगी। यदि काम में कुछ रुकावट आ रही है तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर उस पर सोचें। किसी और की खुशी के लिए अपने आप को दुख न दें। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा।
कुंभ: मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी। अतिरिक्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके पास कुछ अच्छे आइडिया हो सकते हैं। बिजनेस या करियर में आपको एक नई पहचान मिल सकती है। पॉजिटिव एटिट्यूड आपको काफी आगे ले जाएगा।
मीन: उम्मीदों से विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। मन में नकारात्मकता और असुरक्षा की भावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। आज आपको मामूली धन लाभ ही हो सकेगा। छात्रों को मेहनत करनी होगी।