राशिफल - अध्यात्म

31 जुलाई 2020 – धनु राशि का दिन है परेशानियों से भरा, जानिए बाकि राशियों के आज का राशिफल

मेष – दिन शुभ रहेगा। भाग्यवश कोई काम बनेगा। आप अभी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यापार में भी धीरे-धीरे तरक्की करते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। संतान की प्रगति संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम जीवन में राहत भरा दिन रहने की संभावना है।

वृष – कार्यस्थल पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा। इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज सुख भरे पल आ सकते हैं। प्रेम जीवन में आज समस्या का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप कमजोर रहेंगे।

मिथुन – दिन आपके लिए शानदार है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। इनकम के नए जरिए बनेंगे। दूसरों की सहायता मिलेगी। आप अपने प्रयासों को साबित करने के लिए संघर्ष करेंगे। सहयोगी परेशान कर सकते हैं।आज आपके अपने व्यवहार पर नियंत्रण भी करना होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। स्वास्थ्य कमजोर होगा।

कर्क – दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घर की जरूरतें पूरी करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

सिंह – दिन शुभ रहेगा। आर्थिक हालात ठीक रहेगी। कामकाज में आशा के अनुसार मौके मिलेंगे। नई योजना बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्ययवसाय ठीक चलेगा। कारोबार में लाभ होगा। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार के सहयोग से आयोजनों में सफलता मिलेगी।

कन्या -दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। कारोबार में कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। गृहस्थ जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में एकदूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे। रिश्ते में आगे बढ़ेंगे।

तुला – दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कई मोर्चों पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। पुरानी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। किसी खास दोस्त अथवा रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएग। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक – दिन शानदार रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी काफी बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

धनु -दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कुछ मामलों में आपको तनाव और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक मेहनत की दरकार है। व्यापार में अनचाहा लाभ नहीं मिलने पर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्च में कमी लाएं।

मकर – नए कामों को शुरू करने का दिन है। किसी खास दोस्त के साथ पार्टनरशिप में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ – नया अवसर सामने होगा। पारिवारिक और सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ अच्छे मौके भी मिलेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें।

मीन- दिन खुशियों से भरा रहेगा। धन लाभ के योग है। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों को आज ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। दिनभर कार्य की व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा।

Related Articles

Back to top button