मनोरंजन

अभिनेत्री आलिया भट्ट हुई डीपफेक की शिकार, वायरल हो रहा ऐसा वीडियो


मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और सारा तेंदुलकर समेत कुछ और अभिनेत्रियां डीपफेक वीडियोज का शिकार हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में रणबीर कपूर की पत्नी ओर अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी नाम शामिल हो गया है।

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक डीपफेक वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि एक लड़की के वीडियो पर आलिया के चेहरे को एडिट किया गया है।

सोशल मीडिया पर अब आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट को बहुत अधिक बोल्ड अंदाज में दिखाने का प्रयास किया गया है। हालांकि वीडियो को देखकर स्पष्ट पता लग रहा है कि ये एडिटिड वीडियो है तथा ये आलिया नहीं हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना के एक वायरल वीडियो के पश्चात् से ही डीपफेक ख़बरों में आ गया था। हालांकि तुरंत ही ये भी सामने आ गया था कि वायरल वीडियो रश्मिका का नहीं बल्कि जारा पटेल का है।

वही इस वीडियो पर कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी तथा डीपफेक पर सख्त एक्शन लेने और कानून की भी बात कही थी। हालांकि उसके बाद से डीपफेक रुका नहीं है और कुछ और अभिनेत्रियां इसका शिकार बनीं। इस लिस्ट में काजोल, कैटरीना कैफ और सारा तेंदुलकर का भी नाम सम्मिलित रहा। वहीं टेलीविज़न अभिनेत्री जन्नत जुबैर और अनुष्का सेन भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।



Related Articles

Back to top button