गैंगस्टर विकास दुबे की मौत पर ट्विटर में ट्रेंड हुवा FAKE Encounter, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट कर कहा यह
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के आरोपी विकास दुबे पुलिस के साथ हुवे जवाबी फायरिंग मुठभेड़ में मारा गया। सोशल मीडिया पर विकास दुबे के एनकाउंटर पर लोग और बॉलीवुड की हस्तियां रिएक्शन दे रही हैं। सभी इस एंकाउंटर को लेकर ट्वीट कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। देखते ही देखते ट्विटर पर FAKE Encounter ट्रेंड हो रहा है। लोग तरह तरह से ट्वीट कर अपने विचार साझा कर रहें हैं।
गैंगस्टर विकास दुबे पर कोई फिल्म बनाने की बात कर रहा है तो कोई एनकाउंटर को फेक बता रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी गैंगस्टर विकास दुबे के एंनकाउंटर पर ट्वीट किया है। उनका किया हुवा ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘Wow, ये उम्मीद तो बिल्कुल नहीं थी!! और फिर लोग कहते हैं कि बॉलीवुड की कहानियां सच्चाई से बेहद दूर होती हैं.’
आपको बता दें कि मास्टरमाइंड विकास दुबे को लेकर कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी पलट गई। यह हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। उस गाड़ी में विकास दुबे भी सवार था। गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिस से हथियार छीन कर भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान छीना झपटी हुई जिसके बाद हादसा स्थल से कुछ दुरी पर जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर विकास दुबे की मौत हो गई।




