मनोरंजन

अभिनेता राम चरण और उपासना की बेटी का आज होगा नामकरण… |


मशहूर अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कुछ दिन पहले ही माता-पिता बने हैं। आज उनकी बेटी की नामकरण सेरेमनी है। राम चरण और उनकी पत्नी उपासना अपनी शान-ओ-शौकत के लिए जाने जाते हैं। जब उपासना की डिलीवरी हुई तो हॉस्पिटल को भी सजा दिया गया था। आज उनकी नन्ही परी की नामकरण सेरेमनी है, तो ऐसे में दोनों इसे स्पेशल बनाने का मौका कैसे गंवा सकते हैं।

आज यानी 30 जून 2023 को राम चरण और उपासना की लाडली बेटी का नामकरण है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके घर को फूलों से सजा दिया गया है। उपासना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियोज शेयर कर सेरेमनी के डोकेरेशन की झलक दिखाई है। राम चरण के माता-पिता के घर में बेटी की नामकरण सेरेमनी आयोजित की गई है।

READ MORE- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने कसा तंज कहा, छत्तीसगढ़ की जगह मणिपुर जाये

राम चरण और उपासना 20 जून 2023 को पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने शादी के 11 साल बाद एक बेटी का अपनी जिंदगी में स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद राम चरण और उनकी पत्नी अपनी लाडली के साथ एक्टर के माता-पिता के घर में शिफ्ट हो गए हैं।

बेटी का राम चरण के घर में हुआ था शानदार स्वागत

उपासना कामिनेनी ने बेटी के जन्म के बाद पति राम चरण, बेटी और पेट डॉग के साथ पहली फैमिली फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उपासना ने लिखा था- ‘हमारी नन्ही बच्ची के गर्मजोशी से स्वागत से अभिभूत हूं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।’



Related Articles

Back to top button