इस राज्य में अब शराब प्रेमियों को वैक्सीन लगवाने के बाद ही मिलेगी शराब, लेकर जाना होगा टीकाकरण का कार्ड आदेश जारी

उत्तर प्रदेश। इटावा जिले सैफ़ई तहसील की एसडीएम ने कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने की इस अनूठे प्रयोग की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही शराब बेचें। इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे।
आपको बता दें कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद एसडीएम हेमसिंह और सीओ राकेश वरिष्ठ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। दुमीला तिराहे और गीजा गांव में दुकानों की जांच के बाद एसडीएम ने शराब दुकानों के सामने वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ठेका संचालकों और सेल्समैनों से कहा कि 45 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति को शराब-बीयर तभी दें जब वह कोरोना का टीका (वैक्सीनेशन) लगवाने का कार्ड दिखाए। टीका न लगवाने वाले को शराब न दें।
दुकानदारों का कहना है कि एसडीएम साहब आए थे. पोस्टर लगवा कर गए हैं. साथ ही यह भी कह गए हैं कि बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के किसी को भी शराब की बिक्री न की जाए. अब हम लोग ज्यादातर लोगों से वैक्सीन लगवाने के लिए कह रहे हैं. कई लोग बिना वैक्सीनेशन के प्रमाण पत्र के भी आए उन्हें हम बिना शराब बिक्री किए वापस लौटा रहे हैं. आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब की दुकानों के लिए ग्राहकों का वैक्सीनेशन कराना का कोई आधिकारिक आदेश नहीं है. लेकिन सैफई के एसडीएम यदि ऐसा कर रहे हैं तो वह स्वविवेक से कर रहे हैं. वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करना अच्छी बात है लेकिन शराब बिक्री के लिए अनिवार्य नहीं है.



