एक्शन स्टार अजय देवगन का जन्मदिन आज, बॉलीवुड के दिग्गजों ने इस खास अंदाज में दी बधाई

बाॅलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन (Ajay Devgan) आज अपना 52वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। अजय ने अपने करियर में लगभग सभी सितारों के साथ काम किया हैं। फिर चाहे वह संजय दत्त हो या अनिल कपूर, सुनील शेट्टी या अमिताभ बच्चन। आज जब अजय देवगन का बर्थडे हैं। इस मौके पर बाॅलीवुड के ढेर सारे सितारे उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त ने अजय देवगन (Ajay Devgan) की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। संजय दत्त ने लिखा कि जन्मदिन की बधाई हो भाई। आप को प्यार एवं खुशी के साथ नित रोज आगे बढ़ना हैं।
सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने खुद के साथ अजय देवगन (Ajay Devgan) की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने कि पुरानी दोस्ती की यादें ताजा। आज दिन ढेर सारी खुशियां आपको मिले।
अनिल कपूर
अजय देगवन (Ajay Devgan) के बर्थडे पर अनिल कपूर ने भी खुद के साथ तस्वीर एक्टर की सोशल मीडिया में शेयर की है। तस्वीर में अजय देवगन अनिल कपूर का खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अनिल लिखा कि जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको स्वास्थ्य सफलता और खुशी भरा एक महान वर्ष की शुभकामनाएं। इन सितारों की तरह बाॅलीवुड के ढेर एक्टर एवं एक्ट्रेस अजय देवगन की जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में इन दिनों अजय देवगन की ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें हर सितारे अपने चहेते को-स्टार को जन्मदिन की बधाई दे रहे है।
बता दें कि अजय देवगन इन दिनों कई प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें गंगूबाई काठियाबाड़ी, आरआरआर, मेडे जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के अलावा अजय देवगन अभिषेक बच्चन स्टारर बिग बुल फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरों की माने तो फिल्म के सह निर्माता अजय देवगन है। जिसका बीते दिनों प्रमोशन करने भी अजय एवं अभिषेक द कपिल शर्मा शो पहुंचे थे। फिल्म से जुड़े कई वीडियो एवं पोस्टर भी अजय देवगन समय-समय शेयर करके सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल अजय देवगन आज अपने बर्थडे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।




