आमिर खान पहुंचेंगे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में भाग लेने हरियाणा

आमिर खान रविवार को ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022’ में भाग लेने के लिए हरियाणा के पंचकुला के लिए रवाना होंगे।
आमिर खान वहां एक सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और भारत के स्कूलों और कॉलेजों में युवा एथलीटों को संबोधित करते नजर आएंगे। आमिर खान की मौजूदगी से उत्साह बढ़ेगा और वहां मौजूद प्रतिभा को पहचानने में मदद मिलेगी। यह पहली बार है जब खान अपनी कुश्ती फिल्म ‘दंगल’ के बाद हरियाणा वापस जा रहे हैं।
खास बात ये है कि, यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने जमीनी स्तर के खेलों के लिए उत्साह दिखाया है। कुश्ती, और टेबल टेनिस से लेकर क्रिकेट तक, स्टार को अक्सर विभिन्न प्रकार के खेलों में लिप्त देखा जाता है।
2016 में आमिर ने ‘दंगल’ के माध्यम से गीता और बबीता फोगट की कहानी की शुरूआत की थी। हाल ही में, आमिर ने आईपीएल के फिनाले की मेजबानी की और खेल के प्रति अपने उत्साह को साबित किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आमिर खान जल्द ही ‘लाल सिंह चड्ढा’ में करीना कपूर के साथ नजर आएंगे, फिल्म 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है।
#AamirKhan will be attending #KheloIndiaYouthGames2022 in Haryana on 12th June. …
#AamirKhan will be attending #KheloIndiaYouthGames2022 in Haryana on 12th June. The actor is a big-time sports supporter and never misses a chance to back young Indian sports talent. Aamir Khan will be going back to Haryana after Dangal.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





