सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की अनमोल बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी, कहा- सिर्फ ट्रेलर है

मुंबई। बालीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।
लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में है। उसने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का जिम्मा लिया है। साथ ही उसने धमकाते हुए कहा कि ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था। ये हमारी पहली और आखिरी वार्निंग है। अभी पिक्चर बाकी है।
बता दें कि लमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने रविवार सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से टेलीफोन पर बातचीत की। मुख्यमंत्री मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया। इस वक्त सलमान खान के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
CCTV फुटेज में जहां दोनों संदिग्ध बाइक सवार को हेलमेट पहने हुए देखा गया है, वहीं इस घटना के बाद सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलावरों ने एक्टर के घर की बालकनी के उसी हिस्से पर गोली चलाई, जहां दो दिन पहले ईद पर वह खड़े होकर फैंस को बधाई दे रहे थे।




