सीरियल अनुपमा की कहानी में आने वाला है नया ट्विस्ट, अनुपमा से मिलने पहुंचेगा अनुज, शाह परिवार होगा अमेरिका शिफ्ट

दिल्ली। अनुपमा सीरियल का 17 मार्च 2024 का एपिसोड फुल ड्रामा से भरपूर होने वाला है. शुरुआत में देखने को मिलेगा कि विक्रम को रेस्टोरेंट के स्टोर रूम से अनुपमा के पासपोर्ट की कॉपी मिलती है, जिससे उन्हें अनु के बर्थडे के बारे में पता लगता है. इसके बाद यशदीप, बीजी और पूरा स्टॉफ अनुपमा को सरप्राइज बर्थडे पार्टी देने के बारे में प्लान बनाते हैं. तभी अनुपमा रेस्टोरेंट में दाखिल होती है और कुछ परेशान दिखाई देती है. बीजी, अनुपमा से पूछती है कि क्या वह ठीक है. फिर अनुपमा बताती है कि उसने पुलिस स्टेशन जाने के लिए छुट्टी ली थी लेकिन…इसलिए वह वापिस आ गई.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा कि वनराज को ऑफिस से फोन आता है, और उसे पता लगता है कि जिस काम के लिए वह अमेरिका आया था. अब उस प्रोजेक्ट को वह ही हेड करने वाला है और उसे एक साल के लिए अमेरिका ही रहना होगा. तब वनराज, बा को बताता है कि क्यों ना पूरी फैमिली को अमेरिका बुला लिया जाए. बा इस बात को सुनकर इमोशनल हो जाती है लेकिन फिर वनराज कहता है कि हमेशा के लिए भले नहीं लेकिन गर्मियों की छुट्टियों के लिए तो सब अमेरिका आ ही सकते हैं.
अनुपमा से मिलने के लिए अनुज रेस्टोरेंट आएगा. वहां वह अनुपमा से कहेगा कि वह मिस्टर जावेरी से बात करके केस वापिस लेने के लिए कहेगा. सब जानते हैं कि चोरी तुमने नहीं की है, तुम्हें क्लिन चिट मिल जाएगी और तोषू को भी सुधरने का एक मौका मिल जाएगा. लेकिन अनुपमा, अनुज को ऐसा करने से साफ मना कर देती है. फिर अनुपमा, श्रुति के बारे में पूछती है. अनुज अपनी शादी की बात बताने ही लगता है कि तभी वहां बा और किंजल आ जाते हैं. बा, अनु के साथ-साथ अनुज को भी ताने देती हैं.




