विधु विनोद चोपड़ा ने ’12वीं फेल’ के एक बड़े हिस्से की दिल्ली की रियल लाइफ लोकेशंस में की है शूटिंग, फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक! |

12th Fail: निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा विक्रांत मैसी अभिनीत अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ’12वीं फेल’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म एक डकैत से आईपीएस ऑफिसर बनने की एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है और इसमें आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की यात्रा को भी दर्शाया गया है. हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का एक दिलचस्प टीज़र लॉन्च किया, जिसका हर फ्रेम आकर्षक लग रहा था और इसमें दर्शकों की रुचि बढ़ गई. Mission Raniganj: अक्षय कुमार स्टारर ‘मिशन रानीगंज’ को रियल बनाने के लिए फिल्म निर्देशक टीनू देसाई ने किया यह काम, फिल्म 6 अक्टूर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इसकी वजह यह है कि निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा हमेशा प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए अपनी ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग रियल लाइफ लोकेशन्स पर ही करना पसंद करते हैं. ऐसे में 12वीं फेल की बात करें तो, फिल्म निर्माता ने दिल्ली में मुखर्जी नगर और ओल्ड राजेंद्र नगर जैसे इलाकों में फिल्म के बड़े हिस्से को शूट किया है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




