विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने ’12वीं फेल’ के एक ब्रैंड न्यू मोशन पोस्टर के साथ किया फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान (Watch Video) |

12th Fail Trailer Update: विक्रांत मैसी स्टारर निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल 27 अक्टूबर, 2023 को दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म जैसे-जैसे अपनी रिलीज की ओर बढ़ रही है, दर्शकों के बीच प्रत्याशा तेज होती जा रही है और हर कोई बस मेकर्स द्वारा फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को जारी करने का इंतजार कर रहा है. ऐसे में अब विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने फिल्म का एक दिलचस्प मोशन पोस्टर लॉन्च किया है और फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की है. Mission Raniganj New Poster: Akshay Kumar स्टारर’मिशन रानीगंज’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के साथ दमदार कास्ट की दिखी झलक (View Pic)
हाल ही में, इस फिल्म का ट्रेलर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर और एक्सेल एंटरटेनमेंट की फुकरे 3 के प्रिंट के साथ अटैच कर थिएट्रर्स में दिखाया गया था. इस थिएट्रिकल लॉन्च के बाद, वीवीसी फिल्म्स सभी दर्शकों के लिए डिजिटल रूप से ट्रेलर जारी करने के लिए तैयार है. अब निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए एक दिलचस्प मोशन पोस्टर से पर्दा उठाया है। मोशन पोस्टर के लॉन्च के साथ, निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




