मनोरंजन

बॉलीवुड के 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक के गायक बप्पी लाहिड़ी को बॉलीवुड किया अलविदा – cgtop36.com


बॉलीवुड जगत से एक और बेहद दुखद खबर सामने आई है. 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से लोगों को रूबरू करवाने वाले विख्यात गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ( Bappi lahiri ) का निधन हो गया है.

69 साल के बप्पी लाहिड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की वजह ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया बताई जा रही है. उन्हें काफी समय से फेफड़े में शिकायत थी. इसके अलावा गले में भी इन्फेक्शन था. बप्पी दा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

read also कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में ये फूड्स होंगे मददगार, कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में करेंगे मदद

संगीत की दुनिया में यह इस महीने दूसरी बड़ी क्षति है. इससे पहले भारत रत्न ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का निधन हुआ था. अब बप्पी दा के निधन की खबर के सामने आने के बाद से फैन्स और सिने जगत में दुख की लहर है. सोशल मीडिया पर देश-दुनिया की तमाम महान हस्तियां बप्पी दा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा है कि वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर बप्पीदा के निधन से स्तब्ध हूं. ये म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूर्णिय क्षति है.

बॉलीवुड इंडस्ट्री से आ रही है प्रतिक्रियाएं

बता दें कि बप्पी दा का असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है. लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें बप्पी लाहिड़ी के नाम से जाना जाता है. वह सिंगर के साथ-साथ कम्पोजर, पॉलिटिशियन और प्रोड्यूसर भी थे. इंडियन सिनेमा में बप्पी दा डिस्को म्यूजिक को एक अलग अंदाज के साथ लेकर आए थे. उनके डिस्को डांसर, वारदात, नमक हलाल, शराबी, कमांडो जैसी फिल्मों में हिट ट्रैक्स थे, जो आज भी फेमस हैं.



Related Articles

Back to top button