मनोरंजन

नोरा फतेही ने स्टेज में मानो लगा दी आग, डांस देखकर कावरे बावरे हुवे जा रहे लोग – cgtop36.com


नोरा फतेही के डांस के प्रति कितनी दीवानगी है इसका नजारा दुबई में हुए एक्सपो 2020 (Expo 2020) में शानदार तरीके से देखने को मिली। इवेंट में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए करीब 30 हजार लोग शामिल थे, जिनके सामने नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने दमदार फरफॉर्मेंस देकर स्टेज पर आग लगा दी।

इस शो के दौरान करीब 1 घंटे तक नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance) ने कई ब्लाॉकबस्टर सॉन्ग पर जमकर ठुमके लगाए. इतनी ही नहीं, इस दौरान भीड़ भी नोरा के डांस को एंजॉय करती हुई दिखाई दी. नोरा की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इवेंट के दौरान नोरा (Nora Fatehi) के दो फैंस ने उनके संग स्टेज पर डांस मेरी रानी सॉन्ग पर भी परफॉर्म किया. अपने डांस के दम पर नोरा फतेही (Nora Fatehi Global Star) ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. देखा जाए तो कनाडा से लेकर अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और यूरोप तक में नोरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. नोरा फतेही को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2018 में सत्यमेव जयते के गाने दिलबर (Dilbar Song) से मिली थी।

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक तो कम जिंदगानी (Ek Toh Kum Zindagani ), कमरिया (Kamariya) और कुसू कुसू (Kusu Kusu) जैसे कई आइटम नंबर्स पर डांस किए हैं. इसके अलावा गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के संग नोरा ने नाच मेरी रानी (Naach Meri Rani) और डांस मेरी रानी (Dance Meri Rani) जैसे ब्लॉकबस्टर म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. वहीं नोरा फतेही आज जिस मुकाम पर पहुंची हैं उसके लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।



Related Articles

Back to top button