मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिनभर विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के तत्काल बाद थकावट की परवाह किए बिना आज देर रात सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक लेकर राज्य में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मुख्य सचिव आर.पी.मंडल और पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।



