छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी के तेज बहाव में नहाने आया युवक बहा, किनारे पर मिला युवक के कपड़े, पर्स, मोबाइल और आधार कार्ड


बलौदाबाजार। शिवनाथ नदी अभी अपने उफान पर है। खबर आ रही है की एक युवक नदी के तेज बहाव में संभल नहीं पाया और बह गया है। भाटापारा के सेमरिया घाट में एक युवक के कपड़े, पर्स, मोबाइल और आधार कार्ड मिला है, जिसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक शिवनाथ नदी में नहाने आया था। भाटापारा ग्रामीण पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची है। जहां घाट में युवक के कपड़े, मोबाइल और पर्स मिला है। मछुआरों की मदद से नदी में युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर सेना की गोताखोर टीम को भी सूचना दी गई है. नदी में पानी का बहाव काफी तेज है, इसलिए पता लगाने में थोड़ी दिक्कत आ रही हैं।

read also – कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर लगा प्र‎तिबं‎धित…

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी विनोद मंडावी ने बताया कि पर्स मे मिले आधार कार्ड पर युवक का नाम आजाद अग्रवाल पिता रामुलाल अग्रवाल गंज बाजार खरसिया जिला रायगढ़ का पता लिखा है. फोटो भी मिला है. उसके मोबाइल पर घरवाले का काल आया था, जिसके आधार पर सूचना दी गई है। परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है कि युवक अकेले आया था या और कोई साथ में था। युवक कहां आया था और वहां कैसे पहुंचा यह परिजनों के आने के बाद पता चलेगा।



Related Articles

Back to top button