कौवे ने पत्नी के सर में मारा चोंच फिर मौत की खबर पहुंच गई मायके, मामला जान हैरान रह जाएंगे आप

झारखंड के खलारी स्थित डकरा भूतनगर बस्ती से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। होली के दिन यहां रहने वाली सबिया घर की साफ-सफाई में जुटी थी। तभी, एक कौआ सबिया के सिर पर चोंच मार गया। सबिया के पति ने यह बात घरवालों और पड़ोसियों को बताई। पड़ोसियों ने कहा कि कौए का यूं सिर पर चोंच मारना अपशकुन होता है।
लोगों ने सलाह दी की यदि अपशकुन टालना है तो जिसके सिर पर कौए ने चोंच मारा, उसकी मौत की खबर उसके घरवालों को देनी होती है। सबिया के पति ने आनन-फानन में सबिया के मायके फोन लगाया और मौत की सूचना दी। सबिया के घरवालों को उसके मौत की सूचना मिली।
फिर क्या था आनन फानन में वह सब रोते-बिलखते बेटी के घर पहुंचे। वहां क्या देखा। सबिया का पति तारकेश्वर आंगन में बैठा मजे से पकवान खा रहा है। लोग आराम से होली खेल रहे हैं।
थोड़ी देर तो सबिया के घरवाले अवाक रह गए। तभी, अंदर से सबिया मायकेवालों के लिए पकवान लेकर बाहर आई। सबलोग हैरान रह गए। आखिरकार सबिया के पति तारकेश्वर ने ससुराल वालों को पूरा माजरा समझाया। फिर, सबने साथ में होली खेली।




