झारखण्ड

ईडी की टीम ने दर्जन ठिकानों में मारा छापा, दस्तावेजों की जांच के बाद खुलेगा कच्चा-चिट्ठा |


रांची/रायपुर: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कई टीमों ने बुधवार तड़के झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर में छापे मारे हैं. अब तक छह ठिकानों का पता चला है, जहां ईडी की टीमें जांच कर रही है. इनमें रांची में चार और जमशेदपुर में दो ठिकाने शामिल हैं. ये सभी जमीन कारोबारी और बिल्डरों के ठिकाने बताए जा रहे हैं.

ED Raid Breaking: ईडी की टीम जब ठेकेदार विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंची तो वह फरार हो गया. खेलगांव के समीप गाड़ी गांव निवासी जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा के यहां भी ईडी पहुंची है.

Read More- सुकमा जिले में एक लाख रुपए के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

ED Raid Breaking: बता दें कि ईडी ने जमीन घोटाले में रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची सहित कुल छह जमीन माफिया को रिमांड पर लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है. इनसे हुई पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उसके आधार पर नए ठिकानों पर छापे मारने की बात सामने आ रही है.



Related Articles

Back to top button