inh24छत्तीसगढ़

नक्सलियों द्वारा किया गया आईडी ब्लास्ट, हादसे में जवान घायल

रायपुर। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। रोड ओपनिंग के लिए निकली सीआरपीएफ की पार्टी को निशाना बनाकर नक्सलियो ने आईईडी ब्लास्ट किया है। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। वहीँ घायल सीआरपीएफ जवान को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। जहाँ देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में घायल जवान का इलाज जारी है। सीआरपीएफ के घायल जवान का नाम का एक जवान शीलाचंद मिंज है।

Related Articles

Back to top button