inh24देश विदेश

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 17 ऐप्स हटाए, हटा दीजिये ये एप्स मोबाइल से तुरंत

गूगल और ऑनलाइन एप्स जानकारों ने सचेत करते हुए बताया था कि कुछ मोबाइल एप्स हमारे फोन के डेटा चुरा रहे है। इसको देखते हुए गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 17 ऐप्स हटाए हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी एप जोकर नाम के एक मैलवेयर से प्रभावित पाए गए। इस बारे में कैलिफ़ोर्निया बेस्ड सिक्योरिटी फर्म ने भी ऐप्स को लेकर गूगल को चेताया है।

ज्ञात हो तो जोकर मैलवेयर पहले भी इसके जरिए यूज़र्स का डेटा चोरी करते रहे हैं और गूगल ने पहले भी जोकर मैलवेयर जैसे कुछ ऐप्स को हटाया है। विशेषज्ञ की माने तो ये एप्स स्पाईवेयर का काम करते थे। ये एप्स आपके स्मार्टफोन का डेटा कलेक्ट करते थे।

जिसमें एसएमस मैसेज, कॉन्टैक्ट लिस्ट और डिवाइस की जानकारी ये एप्स चुरा लेती हैं। इस बारे में ज़स्कालर (Zscaler) सिक्योरिटी का कहना है कि ‘इन स्पाईवेयर ऐप्स को खास तौर पर मैसेज, कॉन्टैक्ट लिस्ट, डिवाइस इन्फ़ॉर्मेशन जैसे डेटा चोरी करने के लिए ही डिजाइन किया गया था।

ये एप्स यूजर्स को बिना बताए ही वायरलेस ऐप्लिकेशन प्रोटोकॉल यानी WAP सर्विस में साइन-अप भी करते थे। जानकर ये भी कहते हैं कि गूगल ने इन ऐप्स को अपने प्ले स्टोर से हटाने में देर कर दी है क्योंकि अब तक इन एप्स ने 1.20 लाख बार लोगों के फोन में ऐड हो कर अपना काम कर दिया है।

इन एप्स करें डिलीट

-All Good PDF Scanners
-Mint Leaf Message-Your Private Message
-Unique Keyboard

-Fancy Fonts & Free Emoticons
-Tangram App Lock
-Direct Messenger
-Private SMS
-One Sentence Translator – Multifunctional Translator
-Style Photo Collage
-Meticulous Scanner
-Desire Translate
-Talent Photo Editor – Blur focus
-Care Message
-Part Message
-Paper Doc Scanner
-Blue Scanner
-Hummingbird PDF Converter – Photo to PDF

Related Articles

Back to top button