छत्तीसगढ़
Raipur Crime- चाकूबाजी से दहल उठी राजधानी निगरानी बदमाश ने दो युवकों पर किया चाकू से वार…

रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। निगरानी बदमाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी इलाके का है।
वहीं घटना के बाद बदमाश मुकेश बनिया और उसके साथी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश ने शहर में वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते दोनों को चाकू से मारकर घायल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, निगरानी बदमाश मुकेश बनिया ने कालीबाड़ी इलाके में बस स्टैंड से वापस आते हुए गुरुवार-शुक्रवार की आधी रात को रोककर रमाकांत जगत और रियाज खान पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




