क्राइम

छत्तीसगढ़ – पत्रकार के साथ मारपीट करने वाला बीजेपी नेता मोनू साहू गिरफ्तार… – cgtop36.com


दुर्ग। पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं बीजेपी नेता मोरध्वज मोनू साहू पर पत्रकार धीरेंद्र गोस्वामी से मारपीट करने का आरोप है. मोनू साहू के खिलाफ अमलेश्वर थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मोनू साहू ने आरोप लगाया है कि, पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है.

read also – धमतरी – कलेक्टर ने दी चेतावनी, समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

जानकारी के अनुसार अमलेश्वर के वुडआइलैंड कॉलोनी में बच्चों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद दो पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें बीचबचाव के दौरान पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी के साथ भी मारपीट हुई, जिसे रात में ही अस्पताल में दाखिल किया गया था.



Related Articles

Back to top button