दिल्ली
तीन बाघों ने टूरिस्ट गाड़ी को घेरा, वीडियो देखकर हैरान हो जाओगे आप

दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसे देख रोंगटे खड़े उठ रहे हैं। ये वीडियो जितनी तेजी से वायरल हो रहा है उतना ही इसे देखने वाले लोग कांप उठ रहे हैं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक टूरिस्ट गाड़ी खड़ी दिख रही है जिसको तीन बाघ घेर लेते हैं। बता दें, इस वायरल वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकी अंदाज में लिखा, “बुफे लंच.” वायरल वीडियो में टूरिस्ट गाड़ी में कई लोग बैठे दिख रहे हैं। ये एक टूरिस्ट गाड़ी है जिसमें जाली लगी हुई है। वहीं, बाघ के घेरने से अंदर बैठे लोग घबराए और परेशान दिखाई पड़ रहे हैं।




