दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने की याचिकाओं पर 2 अगस्त से होगी सुनवाई, फैसले को दी गई है चुनौती


Supreme Court on Article 370: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370) हटाए जाने को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के फैसले को लेकर चुनौती दी गई है. जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को लेकर राजी हो गया है. अब इस मामले में दो अगस्त से कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी. मामले की सुनवाई 5 जजों की संविधान पीठ करेगी, जिनमें भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल हैं. इस मामले की सुनवाई को लेकर कोर्ट ने कहा कि  सोमवार और शुक्रवार छोड़कर हफ्ते के बाकी दिन सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई को लेकर  कोर्ट ने 27 जुलाई तक सभी दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया है.

हालांकि इस मामले में केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से कश्मीर में शांति है और यहां विकास हुआ है. लेकिन कोर्ट में दायर याचिकाओं में इस बात को नकारा गया है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button