दिल्ली

जवान की देशभक्ति देख भावुक हुए PM मोदी, G20 के दौरान इंस्पेक्टर की मां का हार्ट अटैक से हुआ था निधन, फिर भी जारी रखी ड्यूटी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के दौरान बेहतरीन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व दिल्ली पुलिस के जवानों को प्रगति मैदान में शनिवार को डिनर दिया था. डिनर में सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाया गया था. इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रेंक के दिल्ली पुलिस के 275 जवानों को बुलाया गया था. डिनर के दौरान प्रधानमंत्री ने भी विभागों के लोगों ने उनका ड्यूटी के अनुभव बताने को कहा.

इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उनकी ड्यूटी भारत मंडपम में उस जगह थी जहां देशो की द्विपक्षीय वार्ता हो रही थी. नौ सितंबर को उनके परिजनों ने बताया कि उनकी मां फूलपति देवी (74) को हार्टअटैक आया है. थोड़ी ही देर बाद उनका निधन हो गया. ये सुनने के बाद भी वह अस्पताल नहीं गए और ड्यूटी करते रहे. उन पर मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कर्तव्य था. उन्होंने अपने परिवार से पहले देश को चुना और घर जाने से पहले अपनी ज़िम्मेदारी जारी रखी. वह ड्यूटी करते रहे.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button