बलौदाबाजार – इस बार पुलिस को नहीं चलाना पड़ रहा है डंडा जनता ने खुद स्वीकार किया लॉक डाउन

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी थाना प्रभारी एवम नगर निरीक्षक श्री सी आर चंद्रा ने खास बातचीत में बताया कि नगर में बेकाबू होते करोना और रोजाना हो रही मौतों को देखते हुए जिले के लोग एक बार काफी सहम गए हैं। प्रतिदिन आ रहे हैं सैकड़ों संक्रमण की संख्या को लेकर भी लोग काफी चिंतित हो गए हैं।
संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए जिले में 11 अप्रैल से लॉक डाउन लगा हुआ है जो 21 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस बार लॉकडाउन को जनता ने भी सहजता से स्वीकार कर लिया है। लॉकडाउन की वर्तमान में स्थिति यह है कि लोग खुद ब खुद अपने घरों में दुबके हुए हैं पिछली बार की तरह शहर में कहीं भी पुलिस को डंडा नहीं चलाना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि अधिक जनता का यह सहयोग जारी रहा तो आने वाले समय में हालात काफी सुधर सकते हैं और जिंदगी एक बार फिर पूरी रफ्तार से दौड़ने लगेगी, परंतु वर्तमान समय में लोगों को संयम का परिचय देना होगा।
लॉकडाउन खुलने के बाद भी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा तथा अनिवार्य रूप से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना होगा एवं हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करना होगा। पहले एक-दो दिन लोग बेवजह शाम को सड़क पर घूमते हुए दिखाई दे जाते थे, किन्तु पिछले दो-तीन दिनों से लोग बेवजह घूमते कम ही दिख रहे हैं। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है।
वहीं इलाके में सभी प्रकार की दुकानें लगभग बंद है शहर के लोग एक बार गाइडलाइन का पालन करते हुए अब दिखाई देने लगे हैं सुबह से लेकर शाम तक सड़कें वीरान दिखाई पड़ती है इसलिए पुलिस को पिछली बार की तरह डंडे का प्रयोग नहीं करना पड़ रहा है। कहीं-कहीं एक दो जगह लोगों को समझाइश देने की जरूरत जरूर पड़ जाती है।



