दिल्ली की सोसायटी में महिला हुई आवारा कुत्तों के हमले का शिकार, करवानी पड़ी सर्जरी |

देश में अवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. कुत्तों के हमले का नया मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है. यहां अवारा कुत्ते एक महिला पर इतनी बुरी तरह से झपटे कि महिला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. मामला दक्षिणी दिल्ली की एक सोसायटी का है. कुत्तों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला सोसायटी की सीढ़ी से उतर रही थी, इसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड उस तरफ आया.. कुत्तों को अपनी तरफ आते देख महिला का पैर लड़खाया और वो गिर गईं. महिला के पैर में फ्रेक्चर आ गया जिस कारण उसे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी सर्जरी की गई है.
दिल्ली एनसीआर में लगातार कुत्तो का आतंक बढ़ता जा रहा है कुत्तो के बुरी तरह बच्चों-महिलाओ पर हमले व काठने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही नया मामला दिल्ली के वसन्त कुँज का सामने आया जहाँ कुत्ते के झुण्ड ने एक महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसमे महिला के पैर फैक्चर आया। CCTV pic.twitter.com/cjq475sec2
— Sunil Gautam Journalist 🇮🇳 (@Iamsunilgautam_) September 15, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




