पति रोता बिलखता रहा पत्नी के पैर में गिरकर, लाख मिन्नतें की वापस घर चलने पर पत्नी युवक संग बाइक में बैठ चली गई, जानें मामला
शादी के एक ऐसा बंधन है जिसे पुरे रीती रिवाज के साथ दो परिवारों की आपसी सहमति और रजामंदी से वर वधु को परिणय सूत्र में बाँधा जाता है। फिर पति पत्नी जीवन पर्यन्त एक दूसरे का साथ निभाने के वादे के साथ मायका छोड़ पति संग ससुराल आ जाती है। पर इस आधुनिक दौर में रिश्तों की मर्यादाओं को टाक पर रख दिया गया है। दरअसल एक पति अपनी पत्नी के पैरो में गिराकर मिन्नतें करता रहा पर पत्नी दूसरे युवक संग बाइक में बैठ चली गई। लाख कोशिशों के बाद भी पत्नी का दिल नहीं पसीजा।
Read Also – लड़के को फंसाकर लड़की ने बनाया अश्लील वीडियो, मांगे पैसे नही दिया तो लड़की ने वीडियो कर दी सोशल मीडिया में वायरल
पूरा मामला अलीगढ़ के दीवानी कचहरी के पास का हैं। बताया जा रहा है कि टप्पल से तारीख पर आए दंपति के बीच को दीवानी के बाहर विवाद हो गया। पति महिला को साथ ले जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। लोगों के सामने पत्नी के पैर भी पकड़ लिए फिर भी लेकिन पत्नी का दिल नहीं पसीजा। देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकठ्ठी हो गई और महिला बाइक पर बैठकर दूसरे युवक संग चली गई।
Read Also – जब भी पति बाहर जाता देवर करने लगता भाभी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर लिए 5 लाख भी फिर एक दिन
दरअसल टप्पल निवासी एक युवक की शादी इलाके की ही एक महिला से हुई थी। परिवार में दो बच्चे भी हैं। पिछले काफी समय से दंपति के बीच विवाद चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन हैं। दंपति तारीख पर दीवानी कचहरी आए थे। यहां से वापस लौटते समय दीवानी कचहरी के बाहर युवक ने पत्नी को रोक लिया और साथ चलने के लिए कहा। करीब आधा घंटे तक युवक पत्नी के सामने साथ चलने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। बच्चों के भविष्य की भी दुहाई दी। मगर महिला दिल नहीं पसीजा। राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। मामला बढ़ता देख महिला दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर मायके चली गई।




