लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शक दीर्घा से कूदा शख़्स… – cgtop36.com

नई दिल्ली संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. दो युवक लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में घुस गए. ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे. इन्हें सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया.
लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.बताया जा रहा है कि जो दो लोग कार्यवाही के दौरान घुसे, उनमें एक का नाम सागर है.
read more- CG Breaking: शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई: 2 प्रधान पाठक व 4 सहायक शिक्षक समेत 7 कर्मचारी सस्पेंड…
दोनों सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे. सांसद दानिश अली ने बताया कि दोनों लोग मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे.कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, दो युवक दर्शक गैलरी से कूदे और उनके द्वारा कुछ फेंका गया,
#WATCH | An unidentified man jumps from the visitor’s gallery of Lok Sabha after which there was a slight commotion and the House was adjourned. pic.twitter.com/Fas1LQyaO4
— ANI (@ANI) December 13, 2023
जिससे गैस निकल रही थी. उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया. यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम उन लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 में अपने प्राणों की आहुति दी थी.




