दिल्ली

श्रद्धा वाकर हत्याकांड जैसा ही एक और हत्याकांड, मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा, फेंकते थे रोज मैदान में टुकड़े


श्रद्धा वाकर हत्याकांड के कुछ दिनों बाद ही दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को उसके पति के शव के टुकड़े-टुकड़े करके पांडव नगर के रामलीला मैदान के पास फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों ने मृतक के शरीर को टुकड़ों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था और रोज चुपचाप पास के मैदान में कुछ टुकड़े फेंक आते थे. दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस खौफनाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था.

महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी. अवैध संबंध के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. दोनों ने शव को रेफ्रिजरेटर में रखा था, जैसा श्रद्धा हत्याकांड में आफताब ने किया था। दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस मामले में मां- बेटे को गिरफ्तार किया है और फ्रीज भी बरामद कर लिया गया है।





Related Articles

Back to top button