inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: निगम आयुक्त की चेतावनी, निगम टीम ने हटाए अवैध विज्ञापन बोर्ड

राजनांदगांव। निगम सीमा क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग्स, विद्युत पोलो में लगे छोटे बैनर-पोस्टर को नगर निगम के कर्मचारियों ने हटाया। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम की टीम हटाया। होर्डिंग्स प्रभारी अशोक चौबे की टीम ने इमाम चौक अंबेडकर चौक तक 47 अवैध बोर्ड हटाए।

निगम आयुक्त डॉ.चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को होर्डिंग बोर्ड प्रभारी चौबे एवं उनकी टीम ने इमाम चौक से अंबेडकर चौक (स्टेडियम चौक) तक, नया बस स्टैण्ड व फ्लाई ओव्हर में अवैध रूप से लगे 47 बोर्ड हटाने की कार्यवाही की। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त डॉ.चतुर्वेदी ने संबंधित विज्ञापन एजेंसियों/संस्थानों एवं संबंधित व्यक्तियों को सूचित करते हुए कहा है कि निकाय के बिना पूर्व अनुमति एवं स्वीकृति के लगाए गए होर्डिंग बोर्ड, बैनर,पोस्टर एवं अन्य प्रकार के विज्ञापन स्वेच्छा से हटा ले।

अन्यथा भविष्य में बिना किसी पूर्व सूचना के निगम सीमाक्षेत्रातंर्गत बिना अनुमति लगाये गए होर्डिंग्स बोर्ड/बैनर, पोस्टर के लिए अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुए जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध विज्ञापन कर्ताओं के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इससे उत्पन्न क्षति तथा संपूर्ण खर्चे के लिए संबंधित एजेंसी/संस्थान एवं व्यक्ति स्वयं उत्तरदायी होंगे

Related Articles

Back to top button