छत्तीसगढ़ – चार सटोरियों के खिलाफ बसंतपुर पुलिस ने की कार्यवाही, नगदी सहित सट्टा पट्टी जब्त, सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही जारी – cgtop36.com

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा के खिलाफ रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान 16 फरवरी को थाना बसंतपुर क्षेत्रन्तर्गत आरोपी राजेश मंधानी निवासी लालबाग, थाना बसंतपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 1,00,020/-रूपये
read also – छत्तीसगढ़ – भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज……..
आरोपी संतोश साहू निवासी कुंआ चौक नंदई, थाना बसंतपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 6,302-रूपये एवं आरोपी अरविन्द रंगारी पिता निवासी रामनगर वार्ड नं0 30 राजनांदगांव, थाना कोतवाली से सट्टा पट्टी , नगदी रकम 1010/-रूपये, एवं आरोपी दया शंकर निवासी इंदरा नगर से सट्टा पट्टी नगदी रकम 3,30/-रूपये जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चारो सटोरियों को धारा 151 जा.फौ के तहत कार्यवाही कर इस्तागाशा अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।
read also – छत्तीसगढ़- 2 युवक ने किया होटल संचालिका के साथ मारपीट….




