inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान खरीदी के नियमों में हुए बदलाव, सहकारी कर्मचारियों द्वारा अर्धनग्न अवस्था में किया गया विरोध प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान की खरीदी करने का सरकार ऐलान कर चुकी है, अब जबकि धान खरीदी शुरू होने में आधा महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में सहकारी समिति के कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के सहकारी समिति कर्मचारियों ने राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

सहकारी समिति के कर्मचारी धान खरीदी के नियमों में बदलाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, कर्मचारियों ने सूखत की राशि और सेवा नियम में संशोधन की मांग की है। वेतनमान और बैंकों में भर्ती को लेकर भी उन्होंने प्रदर्शन किया। सहकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि सरकार यदि उनकी बात नहीं सुनती तो आगामी धान खरीदी को भी वे प्रभावित करेंगे,​ जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button