राशिफल - अध्यात्म

14 to 20 February 2021 – जानिए इस पूरे हफ्ते का राशिफल, आपका कैसा होगा यह सप्ताह, क्या कहते हैं ग्रहदशायें, साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 फरवरी 2021 Weekly Horoscope 14 to 20 February 2021 Saptahik Rashifal 14-20 February 2021 : जानिए इस हफ्ते का राशिफल। किनके कार्य पूरे होंगे और कौन होगा परेशान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल रविवार 14 फरवरी से शनिवार 20 फरवरी 2021 (Weekly Horoscope in Hindi )

साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 फरवरी 2021
मेष – परिवार के किसी सदस्य से कुछ बातों को लेकर दिक्कत हो सकती है। लेकिन आप अपनी कुशलता से सभी दिक्कतों को दूर कर लेंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। किसी रिश्तेदार के यहां में धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आप यात्रा पर जा सकते हैं। इस सप्ताह आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। पूरे हफ्ते आप आपको कुछ न कुछ शुभ सूचना मिलेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे।

वृषभ – आपका खर्च ज्यादा होगा। व्यवसायियों को सफलता मिलेगी। नई योजना को शुरू कर सकते हैं। छात्रों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। शारीरिक दिक्कत से पीड़ित हो सकते हैं। पुराने रोग उभरने की आशंका है।कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। किसी से मतभेद हो सकता है। अपने काम को पूरा करें। किसी काम को को पूरा करने में आलस्य न करें।

मिथुन – मानसिक रूप से आपको मजबूत होना होगा। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। नई जानकारी हासिल होगी। हफ्ते के शुरू में आपके कुछ अशुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। अदालती मामले आगे बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद के चलते कामकाज प्रभावित हो सकता है। धन लाभ होगा। कारोबार में कामयाबी मिलेगी। अनजान लोगों की बातों में न आएं। अपने कीमती सामानों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करें।

कर्क – उधार से इस हफ्ते मुक्ति मिल सकती है। विरोधियों से सावधान रहना होगा। सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। आप हफ्ते को दूसरे हिस्से में यात्रा पर जा सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होगा। आपको नई योजनाओं को शुरू करने का मौका मिलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा, नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी को सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। महिला वर्ग से लाभ होगा। जरूरी लेनदेन कर सकते हैं।

सिंह – आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति होगी। नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। छात्रों की दिक्कतें दूर होंगी। युवाओं को सफलता मिलेगी। यह हफ्ता खुशनुमा रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन लाभ होगा।

कन्या – आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। आत्मविश्वास बनाये रखना जरूरी होगा। किसी योजना में निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दंपत्तियों के बीच मधुर संबंध रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के बीच में लाभ होगा।

तुला – क्रोध की प्रबलता रहेगी। जरूरी यात्रा करते हुए बेहद सतर्क रहें। इस हफ्ते आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। घरेलू जरूरतें पूरी करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। किसी काम में रूकावट आ सकती है। अचानक किसी से विवाद होने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपका यह निकलेगा।

वृश्चिक – शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। ऑफिस का माहौल सामान्य रहेगा। युवाओं के कैरियर में गति आएगी। आवश्यक न हो तो यात्रा को स्थगित कर दें। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। मनोरंजन के साधन में खर्च होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के शुरूआत में आपको खुशखबरी मिलेगी। कारोबारी लेनदेन कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।

धनु – परिवार और दोस्तों की मदद से इस हफ्ते काम पूरे होंगे। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। महिला वर्ग से आपको लाभ होगा। छात्रों को शिक्षकों का साथ मिलेगा। छात्रों परीक्षा में सफलता मिलेगी। यह हफ्ता सामाजिक रूप से अच्छा रहेगा। समाज में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको धन लाभ होगा।

कुंभ – मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। जोखिम वाले कार्य करने से बचें। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप बेहद आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। आपकी वजह से कुछ लोगों की दिक्कतें दूर होंगी। कारोबार के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी की बात को लेकर आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। आपको धैर्य रखना जरूरी है। कोई आपकी मदद कर सकता है। जरूरी लेनदेन के मामलों में भी सावधानी जरूरी है।

मीन- सगे संबंधियों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कई लोगों से मुलाकता होगी। नई जानकारी मिलेगी। हफ्ते की शुरूआत शुरूआत शानदार होगी। लेकिन हफ्ते के मध्य में पारिवारिक दिक्कतों में उलझ सकते हैं। तनाव की अधिकता रहेगी। नए काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button