मनोरंजन

रानू मंडल का यह वीडियो फिर हो गया इसलिए वायरल, फैन को दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया में रातों-रात सुपरस्टार बन जाने वाली रानू मंडल का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह मीडिया पर भड़कती नजर आ रही थीं। बता दें कि रानू मंडल का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन के छूने पर रानू मंडल ने फैन को जमकर फटकार लगाई थी।

इस घटना के बाद रानू मंडल से जब मीडिया ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने उनके सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, अब एक बार फिर सोशल मीडिया सेंसेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, इस वीडियो में रानू मंडल सलमान खान की फिल्म का गाना गाती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B4rxAcahCbO/?utm_source=ig_embed

बता दें कि रानू मंडल के इस वीडियो को मीम फैक्टरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, वीडियो में रानू सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके का सॉन्ग ‘दीवाना है ये मन’ गाती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि रानू मंडल का यह वीडियो पुराना है, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रानू मंडल अपने एक वीडियो से रातों-रात सुपरस्टार बन गई थीं।

गौरतलब है कि वीडियो में वह लता मंगेशकर की आवाज में एक प्यार का नगमा गाती दिखाई दे रही थीं. उनकी आवाज से प्रभावित होकर ही हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में गाना गाने का ऑफर दिया था। सबसे खास बात यह है कि रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया के साथ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन गाने गाए हैं, जिसमें, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘आदत’ और ‘आशिकी में तेरी’ शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button