inh24छत्तीसगढ़

देर रात फिर कोरोना के 42 नए मरीजों की पहचान कि गई, जानिए किन किन जिलों से

स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड बुलेटिन जारी कर 42 नए मरीजों की पहचान होने की पुष्टि की है। इनमें रायपुर जिले से 17, राजनांदगांव से 12, जांजगीर-चांपा से 3, दुर्ग से 2, बालोद से 2, महासमुंद से 2, धमतरी-बलौदाबाजार-कांकेर व गरियाबंद से 1-1 मरीजों की पहचान हुई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में शनिवार को 235 नए मरीजों की पहचान की गई प्रदेश में कल 305 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश के अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल 9427 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 6610 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 55 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2762 है।

Related Articles

Back to top button