inh24छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल का राज्य सरकार पर हमला, कहा- वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने में गैर जिम्मेदार प्रदेश सरकार

रायपुर। भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों और वैक्सीनेशन को लेकर अक्षम्य लापरवाही दिखा रही है। प्रदेश सरकार कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार रोज़ाना 1 लाख डोज़ तक भी नहीं पहुँचा पा रही है। अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के भयावह दौर के बावज़ूद प्रदेश सरकार के टूलकिटिया-चरित्र के चलते प्रदेश में अभी भी 40 लाख लोगों को पहले चरण का और 1.24 करोड़ लोगों को दूसरे चरण का टीका नहीं लग सका है। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करने के प्रति प्रदेश सरकार के ग़ैर-ज़िम्मेदाराना रवैए के चलते प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के प्रकरण तेज़ी से बढ़ रही है ।

Related Articles

Back to top button