छत्तीसगढ़

धमतरी में दोस्ती की अजब दुखद दास्तां, घायल दोस्तों को मरा हुआ समझ सदमे में दोस्त ने कर ली आत्महत्या

धमतरी। दोस्ती की अजब दुखद दास्तां सामने आई है, जिसमें घायल दोस्तों को मरा हुआ समझ एक दोस्त ने दुनिया ही छोड़ दी और मौत को गले लगा लिया।

बताया गया कि गुरुवार को रात 10 बजे सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम गिधावा निवासी 5 दोस्त, जोकि वाल पुट्टी का काम करते हैं, काम करने कांकेर गये हुये थे, काम के बाद सभी लोग दो बाइक में सवार होकर रात्रि में अपने घर लौट रहे थे, सभी दोस्त दो बाइक में अलग अलग आ रहे थे।

तभी गोरसानाला मोड़ के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बाइक सवार दोस्त संतोष सहारे और देवेंद्र मरकाम बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें मरा हुआ समझकर बाइक चला रहे, मनीष कुंजाम ने सदमे में आकर पास ही जंगल में फांसी लगा ली।

जब कुछ देर बाद आगे चल रहे बाइक सवार दो दोस्त वापस आकर देखे तो संतोष और देवेंद्र घटना स्थल पर बेहोश पड़े थे, वहीं मनीष गायब था, जिसका शव फांसी पर झूलते देखा गया है पश्चात इसकी सूचना सिहावा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

Related Articles

Back to top button