inh24छत्तीसगढ़

स्कूल जाती नाबालिग का अपहरण कर,बलात्कार जैसी हरकत को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी में नाबालिक के अपहरण का मामला सामने आया है, जहां स्कूल जाते वक्त उसका अपहरण कर बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम देने का प्रयास किया गया है। ये घटना 9 नवंबर की है, जहां खरोरा थाना इलाके में 15 वर्षीय नाबालिक स्कूल जा रही थी, तभी आरोपी खेमेन्द्र साहू ने नाबालिक का रास्ता रोक अपहरण कर माना इलाके में स्थित अपने किराए के मकान में ले जाकर बलात्कार करने की कोशिश की।  जहां युवती के विरोध करने पर आरोपी घटना को अंजाम देने में असफल रहा।

इसके बाद नाबालिग ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई जिसके पश्चात थाना पहुँचकर युवती ने आरोपी खेमेन्द्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। सीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अपहरण सहित पास्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है। सीएसपी बेहार ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि महिला संबंधी अपराधों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करें।

Related Articles

Back to top button