जरा हटके

माता पिता ने अपनी जीवित बेटी का रखा मत्यु भोज, शोक पत्र छपवाकर पुरे गांव को किया आमंत्रित, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप


राजस्थान के भीलवाड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का मत्यु भोज रख दिया और शोक संदेश भी छपवाकर गांव भर में बांटा. मामला जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बेटी ने घर से भागकर शादी कर ली थी. माता-पिता उसे समझाने भी गए थे, लेकिन वह मानने को राजी नहीं हुई. इसके बाद गुस्साए मां-बाप ने भी बेटी को मृत मान लिया और मृत्यु भोज पियर गोरणी का कार्यक्रम रखा.



दरअसल, बेटी ने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी कर ली. जब यह मामला थाने पहुंचा तो बेटी ने अपने पिता को ही पहचानने से इनकार कर दिया. पुलिस वालों से उसने कहा कि वो इस आदमी को नहीं जानती है.

ये है पूरा मामला
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रतन पूरा गांव की 19 साल की प्रिया नामक बेटी अपने माता-पिता के साथ रहती थी. सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक का उसके यहां आना-जाना था. दोनों प्यार करने लगे. एक दिन दोनों ने गुपचुप शादी कर ली. लड़की के माता-पिता नहीं चाहते थे कि वो भाग कर शादी करे या उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करे.

‘मैं नहीं जानती ये कौन हैं’
बेटी ने घर से भागकर शादी कर ली. जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में की गई तो बेटी अपने पति के साथ थाने पहुंची. यहां पिता अपनी बेटी को इस मामले में समझाइश दे रहे थे, तभी पुलिस वालों के सामने बेटी बोल पड़ी कि मैं नहीं जानती यह कौन हैं!

नाराज पिता ने दिया मृत्यु भोज
बेटी की इस हरकत पर पिता भी बेहद नाराज हो गए. उन्होंने भी बेटी से सभी रिश्ते तोड़ लिए. उन्होंने बेटी को मृत समझकर जून की 13 तारीख को मृत्यु भोज करने की ठान ली. बकायदा पिता ने शोक संदेश छपवाकर रिश्तेदारों को भेज दिया है, जोकि अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है.



Related Articles

Back to top button