घटना बलौदाबाजार की है जहाँ घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने जहर खा लिए और पति ने ट्रक के सामने कूद कर जान दे दी. दरअसल विवाद बढ़ा तो पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया। इसके बाद पति ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते वे चार दिन पहले नवापारा से अपने मामा गांव छरछेद आए हुए थे।
गुस्सा शांत होने पर दोनों पति-पत्नी अपने गांव नवापारा कटगी जा रहे थे।पर आचानक दोनों में क्या हुआ कि कटगी की कीटनाशक दवाई की दुकान से कीटनाशक दवा खरीद कर दोनों नोक नदी पुल के नीचे बैठ कर साथ-साथ जीने मारने की कसम खाते हुए एक साथ कीटनाशक जहर पी लिया। जहर पीने के बाद दोनों अपने घर नवापारा जा रहे थे।
रास्ते में अचानक पति ने अज्ञात वाहन के सामने कूद दिया जिससे वाहन का पहिया उसके कमर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले और कसडोल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने लाए।कीटनाशक सेवन करने वाली पत्नी का इलाज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में चल रहा है। उसकी हालत खतरे बाहर बताई जा रही है। अज्ञात वाहन फरार है।



