दुखद हादसा, जन्मदिन का केक ले आया मौत का पैगाम, केक खाते ही बच्ची की तबियत बिगड़ी

पंजाब। जन्मदिन वाले दिन 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हुआ दिल दहला देने वाला हादसा । उसका यह जन्मदिन उसके और उसके पूरे परिवार के लिए काल बन कर आया। इस वारदात को जिसने भी सुना वह दंग रह गया। जिसे सुनकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल, पंजाब से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जहां जन्मदिन का केक खाने के बाद 10 साल की मासूम बच्ची और पूरे परिवार की तबीयत खराब हो गई। इतना ही नहीं सुबह तक जिस बच्ची का जन्मदिन था उसकी मौत भी हो गई। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।
इस घटना के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि जन्मदिन का केक खाते ही उनकी बेटी की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और के बाद बेकरी शॉप मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 273 और 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।




