inh24छत्तीसगढ़

मंत्री शिवकुमार डहरिया ने निषाद समाज को बताया मेहनती और स्वाभिमानी बताया, कार्यक्रम में कई शिरकत

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समोदा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषाद राज जंयती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। निषाद समाज के कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि निषाद समाज बहुत मेहनती और स्वाभीमानी है। यहां लोग अपनी मेहनत के बल पर समाज के लोग जीवनयापन करते रहे हैं।

READ ALSO – किसान आंदोलन विशेष – दिल्ली पुलिस के संयम की तारीफ जितनी की जाए कम, जिद्द ने आंदोलन ही किया धराशायी

बता दें की जागरूकता और एकता हर समाज को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होती है। यह जागरूकता बिना शिक्षा से जुड़े संभव नहीं है। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर की नौकरी करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे। इसलिए समाज के लोगों से आग्रह है कि वे अपने बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजे। अपने घर की लड़कियों को भी पढ़ाए और एक अच्छा इंसान बनाए। उन्होंने समाज के लोगों को नशा से दूर रहने की भी अपील की।

READ ALSO – बीजेपी अध्यक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि भारी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट मंत्री डॉ. डहरिया ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। निषाद समाज बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ में रहते हैं। निषाद समाज के लोगों के भावनाओं का सम्मान करते हुए बिलासपुर में हवाई अड्डे का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम से किया गया है। जल्दी ही यह हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान स्थापित करेगी और इससे समाज की पहचान बढ़ेगी। समाज की मांग पर मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनिर्मित भवन हेतु अहाता निर्माण की घोषणा की। मंत्री डॉ डहरिया ने सरकार द्वारा छत्तीगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ रामवनगमन पथ के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, भगत निषाद, पुनीत निषाद, प्रहलाद निषाद, कोमल साहू सहित निषाद समाज के लोग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button