नई नवेली दुल्हन का खुला राज निकली किन्नर, दूल्हा सदमे में, घरवालों की ख़ुशी हुई काफूर
मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पांच माह पहले दुल्हन बनकर आई युवती की असलियत पता लगने पर ससुराल वालों के होश उड़ गए। मेडिकल टेस्ट में वह युवती एक किन्नर निकली। राज खुलने पर शिक्षित बहू के घर आने की खुशी चंद मिनटों में मायूसी में बदल गई। युवती ने ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाने पर घंटों हंगामा चला। ससुराल वालों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया।
शक होने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया तो वह किन्नर निकली। परिवार में पढ़ी-लिखी बहू आने की खुशी काफूर हो गई। युवक के परिजन ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी और धोखे से किन्नर से शादी कराने का आरोप लगाया।
बीते शुक्रवार को युवती ने पुलिस को फोन कर उसे ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाने की जानकारी दी। पुलिस युवती और ससुराल वालों को थाने ले आई। मायके वालों को भी थाने बुलवाकर पुलिस ने जानकारी ली। युवक के परिवार ने हंगामा किया और मेडिकल जांच के दस्तावेज पुलिस को दिखाकर उसे घर में रखने से मना कर दिया। थानेदार एचएन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। युवती को उसके परिवार वालों के सिपुर्द कर दिया है। मामले में लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।




