छत्तीसगढ़
पुलिस ने बिजली की तार चोरी करने वाले 5 शातिर चोर को किया गिरफ्तार… |

भिलाई। पाटन क्षेत्र में 9 पोल से विद्युत एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने कल धरदबोचा है। आरोपियों से करीबन 450 मीटर लंबा 34 हजार 137 रूपये का तार बरामद हुआ है।
read more- CG News: अब इमरजेंसी में ड्रोन से ‘भेजेंगे’ खून के नमूने, सफल रहा ट्रायल…
आरोपियों द्वारा चोरी में प्रयुक्त पिकअप क्रं. सीजी 07 सीए 2444 के अंदर सिढ़ी, एवं घन का प्रयोग किया गया था, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
थाना पाटन पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में मिली इस सफलता पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।




