ब्रेकिंग न्यूज़ – गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटिव.. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी जानकारी
गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभी उनका एक और टेस्ट होगा उस रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद ही शाह को मेदांता से डिस्चार्ज किया जायेगा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह जी की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई.”

READ ALSO,,ब्रेकिंग – यहाँ स्कूल खुलते ही 250 स्टूडेंट और टीचर कोरोना पॉजिटिव
अमित शाह ने दो अगस्त को खुद ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं.” रिपोर्ट्स क् मुताबिक, अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है.



