मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्री की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं, इस अवसर पर मैं समस्त प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। शक्ति की उपासना के इस पर्व को हम सब पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाएं। माता रानी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं, ऐसी मैं कामना करता हूँ।
पीएम मोदी ने नवरात्रि की बधाई देते हुवे कहा कि आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। वर्षों से मैं मां की आराधना करता आ रहा हूं। इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी, जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे हैं, के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित करता हूं।



