छत्तीसगढ़

विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 पटल पर किया प्रस्तुत – cgtop36.com


रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 पटल पर प्रस्तुत किया गया। इस प्रकाशन के प्रमुख बिन्दु में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद ¼GSDP½ वर्ष 2020-21 का त्वरित एवं वर्ष 2021-22 का अग्रिम अनुमान संक्षेप में विवरण निम्नानुसार एवं तालिका 1 एवं 2 में दिया गया है। साथ ही अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं, समाजार्थिक स्थिति, उसे प्रभावित करने वाले आधारभूत घटकों एवं राज्य शासन की योजनाओं के संदर्भ में प्रगति का विवेचनात्मक अध्ययन है।

read also रायपुर – सहदेव दिरदो ने नोरा फतेही के गाने पर किया डांस, तो यूजर ने बताया -बादशाह का लड़का

  1. सकल राज्य घरेलू उत्पाद ¼GSDP½ वर्ष 2021-22 में प्रगति की सम्भावनायें:- स्थिर भावों पर (वर्ष 2011-12):- अग्रिम अनुमान. वर्ष 2021-22 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य ¼GSDP at Market Prices½ पर गत वर्ष 2020-21 की तुलना में 11.54 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। जिसमें कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 3.88 प्रतिशत वृद्धि, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) 15.44 प्रतिशत वृद्धि एवं सेवा क्षेत्र में 8.54 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है।
  2. सकल राज्य घरेलू उत्पाद ¼GSDP½ वर्ष 2021-22 में प्रगति की सम्भावनायें प्रचलित भावों पर:- वर्ष 2021-22 के अग्रिम अनुमान में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) ¼GSDP at Market Prices½ पर गत वर्ष 2020-21 के रुपये 3,52,161 (तीन लाख बावन हजार एक सौ इकसठ) करोड़ से बढ़कर रुपये 4,00,061 (चार लाख इकसठ) करोड़ होना संभावित है, जो कि 13.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। जिसमें वर्ष 2020-21 में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र (कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में रुपये 74,652 (चौहत्तर हजार छह सौ बावन) करोड़ से बढ़कर वर्ष 2021-22 में रुपये 81,317 (इक्यासी हजार तीन सौ सन्नह) करोड़, इसी प्रकार उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में रुपये 1,35,985 (एक लाख पैंतीस हजार नौ सौ पचासी) करोड़ से बढ़कर रुपये 1,59,473 (एक लाख उनसठ हजार चार सौ तिहत्तर) करोड़ एवं सेवा क्षेत्र में रुपये 1,18,538 (एक लाख अठारह हजार पाँच सौ अड़तीस) करोड़ से बढ़कर रुपये 1.31,920 (एक लाख इकतीस हजार नौ सौ बीस करोड होना सम्भावित है, जो कि गत वर्ष की तुलना में प्रतिशत वृद्धि क्रमशः 8.93, 17.27 एवं 11.29 आंकलित है।
  3. वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (ळैक्च्) के त्वरित अनुमान स्थिर भावों (आधार वर्ष 2011-12) पर:- राज्य के सकल घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य ¼GSDP at Market Prices½ त्वरित अनुमान अनुसार गत वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2020-21 में -1.37 प्रतिशत की कमी हुई है। कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं वन) में 5.48 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र (निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति सम्मिलित) में -3.89 प्रतिशत की कमी एवं सेवा क्षेत्र में -0.16 प्रतिशत की हुई है जिसका मुख्य कारण कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन है।
  4. प्रति व्यक्ति आय (निवल राज्य घरेलू उत्पाद Net State Domestic Product प्रचलित भावों पर): प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 के त्वरित अनुमान के अनुसार 1,05,778 (एक लाख पांच हजार सात सौ अठहत्तर) रुपयेे से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 1,18,401 (एक लाख अठारह हजार चार सौ एक) रुपयेे होना अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.93 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।



Related Articles

Back to top button